ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
5000 के लेनदेन के विवाद में रामगढ़वा के मुनचुन सहनी की पीटकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 26/11/2023 10:05:05 PM
5000 के लेनदेन के विवाद में रामगढ़वा के मुनचुन सहनी की पीटकर हत्या

रक्सौल अनिल कुमार। 5000 रुपये के लेनदेन के विवाद में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नंदलाली के मुनचुन सहनी की पीटकर सिसवनिया में हत्या कर दी गई। सिसवनिया के चंद्रदेव साहनी छत का सेंटरिंग कार्य करते हैं। इन्होंने नंदलाली के मुनचुन साहनी के मकान की छत का सेंटरिंग किया था। चंद्रदेव साहनी का उक्त सेंटरिंग कार्य का इनके यहां 5000 रुपए का बकाया था। लेकिन मुनचुन साहनी के परिजनों का यह कहना है कि उक्त सेंटरिंग मिस्त्री ने इसके काम को अधूरा छोड़ दिया था इसलिए यह रुपया बकाया रह गया था। 

 
 
 
 
 
रविवार को मोटरसाइकिल से रामगढ़वा जाने के क्रम में सिसवनिया गांव में मुनचुन साहनी की लकड़ी से पीट कर उक्त लोगों ने हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही नंदलाली गांव के लोग आक्रोशित हो गए और रामगढ़वा थाना कार्यालय पर पहुंच गए। कुछ क्षणों के लिए अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने एनएच जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। स्थानीय लोगों के प्रयास से पुलिस ने माहौल को शांत कराया और हत्या करने वाले लोगों की छापेमारी में निकल गई। पुलिस ने इस मामले में चंद्रदेव साहनी की पत्नी और पुत्र को हिरासत में लिया है। 
 
 
 
 
 
वही पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। हत्या के शिकार  मुनचुन साहनी के परिजनों का यह आरोप है कि मुनचुन सहनी की हत्या उसे गांव के चंद्रदेव साहनी ने गांव के 20-25 लोगों के सहयोग से पीटकर कर दी गई है। लोगों में इस घटना से काफी आक्रोश है। अभी प्राथमिक की दर्ज नहीं की जा सकी है। वही रामगढ़वा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS