बिहार
बिहार में नदियों में प्रतिमा विसर्जन पर रोक, मूर्ति विर्सजन का सिलसिला जारी, पटना में 70 फीट का रावण जला
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2023 2:41:20 PMपटना। दुर्गा पूजा सम्पन्न होने के बाद राज्य के विभिन्न जिलों पूजा समितियों द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। कड़ी सुरक्षा बीच विसर्जन जुलूस निकाले जा रहे है। इधर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के बाद गंगा सहित विभिन्न नदियों प्रतिमा विसर्जन पर रोक है।
मंगलवार की शाम राज्य के अधिकांश हिस्सों कड़ी सुरक्षा के बीच रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना के गांधी मैदान मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य और गणमान्य लोग शामिल हुये।
रावण-वध के लिए 70 फीट का रावण बनाया गया था। मेधनाथ 65 व कुंभकर्ण का 60 फीट का पुतला बना था। पुतले को तैयार करने के लिए ग्रीन पटाखों का प्रयोग किया गया था। जब एक एक-एक कर पुलते दहन होने लगे तब लोगों का उत्साह देखने लायक था। पूरा गांधी मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
पटना सहित विभिन्न जिलों प्रशासन द्वारा कृत्रिम कुंड बनाये गये। जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा। इधरविजयादशमी के अवसर पर बंगाली समुदाय की महिलाओं सिंदूर खेला के साथ माँ दुर्गा को विदाई दी।
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने देवी दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं, सिंथेटिक सामग्री के गंगा सहित अन्य नदियों में विसर्जन पर रोक लगा दी है। पूजा समितियों को विसर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके तहत नदियों के किनारे कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं जिसमें मूर्तियों का विसर्जन करना अनिवार्य होगा। बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूजा समितियों को नदियों में मूर्तियों के विसर्जन नहीं करने की चेतावनी दी है। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई होगी। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने भी नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए हैं।