ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
सिवान का नाम देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर हो: राजीव रंजन प्रसाद
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2023 10:14:47 PM
सिवान का नाम देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर हो: राजीव रंजन प्रसाद

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। मुगलसराय का नाम बदल सकता हैं तो, क्या सिवान का नाम देश प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम नहीं हो सकता है? उक्त बातें जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को सिवान के कलावती मैरेज हाल में आयोजित जीकेसी मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। 

 

 

 

उन्होंने उक्त मंच से मांग किया कि सिवान की धरती पर, सिवान का नाम देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद रखी जाय।उन्होंने महाराजा महा प्रतापी ललितादित्य, कायस्थ विभूति स्वामी विवेकानंद से लेकर देश की आजादी में कायस्थों की भूमिका, उसके बाद लोकनायक जय प्रकाश नारायण सहित अन्य कायस्थ विभूतियों की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि कायस्थ की आबादी भारत के लगभग सभी हिस्सों मे निवास करती हैं और हम कायस्थों की संख्या इतनी है कि हम एमपी-विधायक की सीट जीत सकते हैं या किसी को भी हरा सकते हैं। 
 
ग्लोबल अध्यक्ष ने चित्रगुप्त वंशजों से आह्वान किया कि आप अपने पुरखों को पहचानें, उनके त्याग और बलिदान को स्मरण कर और उन बुलंदियों के तरफ बढ़ने के लिए अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि आप अपने समाज, भाई-बंधु को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक रूप से मजबूत करें। 
 
 
 
 
 
उन्होंने आह्वान किया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली आगामी "विशाल कायस्थ सम्मेलन"  में अधिक से अधिक संख्या मे शामिल हो।
 
उक्त अवसर है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कहा कि सिवान के कायस्थ बंधुओं संगठित हो और अपने संगठन को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ें।
 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय संगठन सचिव शुभ्रांशु शेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अतिथियों का आगमन पर  जीकेसी के सदस्यों ने भव्य बाइक रैली निकाला।  यह रैली तरवारा मोड़ चलकर गोपालगंज मोड़ स्थित देशरत्न डॉ राजेन्द्र, श्रीनगर स्थित स्वर्गीय ब्रज किशोर प्रसाद और जेपी चौक स्थित जय प्रकाश नारायण (इन तीनों कायस्थ विभूतियों) के मूर्ति पर माल्यार्पण करते  हुए कार्यक्रम स्थल कलावती मैरेज हाल पहुंच कर रैली समाप्त हुई। 
 
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर, भगवान चित्रगुप्त के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित एवम आरती कर, किया गया। 
 
 
 
 
 
 
कार्यक्रम में आगंतुक मुख्य अतिथि ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय संगठन सचिव शुभ्रांशु शेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र,  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने शहर के मुख्य चिकित्सक डाक्टर संदीप सिन्हा को सिवान जिला के जीकेसी चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता विपेंद्र बर्मा और मंच संचालन रविरंजन ने किया। 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर  कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव दीप श्रेष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कला संस्कृति अनिल कुमार दास, बिहार संगठन मंत्री वलिराम श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष (लीगल सेल) डॉ हर्षवर्धन, प्रदेश सचिव आलोक कुमार बर्मा, महामंत्री धनंजय प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, जिलाध्यक्ष निलेश बर्मा निल,  अधिवक्ता ठाकुर ज्वाला प्रसाद, वाम देव प्रसाद, विकास आनंद मोनू, प्रशांत श्रीवास्तव, राकेश सहाय, विनोद श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, सुभ्रांसू, अक्षत नील वर्मा, अतुल कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार,  सुनील कुमार श्रीवास्तव, मृत्युंजय कुमार, धीरज, राकेश श्रीवास्तव सहित काफी संख्या मे चित्रांश महिला-पुरुष उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS