बिहार
डॉ राकेश दत्त मिश्रा और सुबोध कुमार सिंह को मिला बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के "सदस्यता प्रमाण पत्र"
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2023 11:57:19 PMपटना। जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, दक्षिणी मंदिरी, पटना का सदस्यता ग्रहण करने पर दिव्य रश्मि के सम्पादक डॉ राकेश दत्त मिश्रा और उप सम्पादक सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने "सदस्यता प्रमाण पत्र" दिया।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिन लोगों ने अबतक बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर लिया है, उनका "सदस्यता प्रमाण पत्र" तैयार हो गया और पत्रकारों को उनके सुविधानुसार सुलभ कराया जा रहा। यूनियन के लोग एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती से निरंतर आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
श्री सिन्हा ने बताया कि संगठन में अगली पहल, सदस्यों को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का "परिचय पत्र" (आई कार्ड) देने की तैयारी चल रहा है। सदस्यता अभियान भी यथावत चलता रहेगा। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन में सदस्यता अभियान का बागडोर संगठन के महासचिव, प्रदेश संगठन प्रभारी और कार्यालय प्रभारी मुस्तैदी से संभाले हुए हैं। इसके लिए मैं इन्हें धन्यवाद देता हूं और सभी सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करने के बधाई देता हूं।