ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा का पटना में हुआ स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2023 12:10:27 AM
मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा का पटना में हुआ स्वागत

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। बिहार के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ एवम आयुष्मान भारत फाउंडेशन के डॉ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर के गुप्ता के नेतृत्व मे शुक्रवार को मिसेज  इंडिया डॉ रोहिणी झा का भव्य स्वागत सम्मान पटना स्थित ओम हेल्थ केयर क्लिनिक & डाइग्नोस्टिक सेंटर पर किया गया।

 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर डॉ आर के गुप्ता ने मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा को बुके देकर सम्मानित किया। डॉ आर के गुप्ता ने बताया की डॉ झा शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा मे भी अग्रसर है। इनके द्वारा अनेक सामाजिक कार्यक्रम चलाए गए हैं जो युवाओं एवम महिलाओ के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध हुआ है। डॉ गुप्ता ने बताया की बिहार प्रदेश के साथ साथ पूरा देश का आप पर गर्व कर रहा है।
 
 
 
 
 
उक्त अवसर पर आयुष्मान भारत फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरनाथ द्विवेदी एवम राष्ट्रीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने अपनी शुभकामनाएं दी है। आयुष्मान भारत फाउंडेशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने मिसेज इंडिया डॉ रोहिणी झा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
 
उक्त अवसर पर संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों के अतिरिक्त हरे राम कुमार, रोशन कुमार, अभिषेक कुमार, अनुराग समरूप, हर्षवर्धन जी, कुंदन कुमार सिंह, दीपू कुमार व डॉ दिनेश कुमार उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS