ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब का पदस्थापन समारोह संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2023 5:24:36 PM
ईस्ट चंपारण लायंस क्लब का पदस्थापन समारोह संपन्न

मोतिहारी। ईस्ट चंपारण लायंस क्लब का 45 वां एवं लियो क्लब का तीसरा पदस्थापना समारोह मोतिहारी स्थित अमर रिसोर्ट के  सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें सबसे पहले  ध्वज वंदना के उपरांत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनोद अग्रवाल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रकाश नंदा , वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गनवंत मलिक, रीजन चेयरपर्सन राजेश श्रीवास्तव , जोनल चेयरपर्सन सुधांशु रंजन वर्तमान अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष विनय देवकूलीयार सचिव सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।जो सभा का संचालन वरीय लायन सदस्य अमरनाथ साहू द्वारा किया गया। पूर्व अध्यक्ष लायन विनय देवकुलियर ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ दिलाकर  स्वागत करते हुए, पिछले सत्र  में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गनवंत मलिक ने  7 लायन मेंबर को सदस्यता की शपथ दिलाई ।,जिसमें लायन विजय कुमार सिंह मोबीन अहमद, उमेश कुमार चौहान, किंग कुमार, संजीव कुमार, मनीष कुमार झा, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, ने सदस्यता ग्रहण की एवं आमंत्रित सदस्य सच्चिदानंद सत्यार्थी और पंकज कुमार बनाए गए।

          
 
 
 
 
पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश नंदा ने नए सत्र के अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह, लियो अध्यक्ष आशुतोष नारायण सचिव लायन सुधीर कुमार गुप्ता, लियो सचिव आदित्य जयसवाल, कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार सेन, लियो कोषाध्यक्ष अर्जुन सरदार उपाध्यक्ष चंदन कुमार, अशोक जयसवाल,सह सचिव आलोक कुमार सह कोषाध्यक्ष लायन आदित्य कुमार सिंह, सहित कैबिनेट पदाधिकारी में लायन जितेंद्र ज्वेलर्स ,डॉ परवेज अजीज,मनोज जायसवाल,अमरनाथ साहू,डॉ सुरेश चंद्र, सतीश गुप्ता ,अनुपम जयसवाल,महेश चंद्र लाल राजकिशोर प्रसाद अभिषेक नारायण,डॉ सच्चिदानंद पटेल, अजीत कुमार,राजू कुमार,अजय आजाद, लोकेश गुप्ता को पद की शपथ दिलाई एवं उनके दायित्व से अवगत कराया।अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष को कॉलर एक्सचेंज कर पदभार दिया गया।  सभी पदाधिकारियों को सभा में उपस्थित लोगो ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत कर बधाई दिया। महिला सशक्तिकरण के तहत क्लब द्वारा दो जरूरतमंद महिला को कपड़ा सिलाई मशीन दिया गया।
          अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करूंगा, जिसमें आई एवं दंत चेकअप कैंप,मोतियाबिंद ऑपरेशन,मेडिकल कैंप,पर्यावरण संरक्षण के साथ जरूरतमंदों के बीच सहायतार्थ कार्य करता रहूंगा।
       वही पूर्व अध्यक्ष विनय देवकुलियार तथा लियो अध्यक्ष  शुभम गुप्ता ने पिछले सत्र में बेहतर कार्य करने वाले चेयर पर्सन एवं सदस्यों को अवार्ड देकर मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित कराया।
 
 
 
 
 
 
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनोद अग्रवाल ने कहा कि,हमारा उद्देश्य ग्रामीण पिछड़े क्षेत्रों में सेवा को पहुंचाना है,इसके लिए क्लबों के द्वारा गांव को गोद लेना,बच्चों को गोद लेकर शिक्षित कर उसके जीवन में मुस्कान लाना, नारी सशक्तिकरण के लिए उन्हें स्वावलंबी बनाना, पर्यावरण की रक्षा,जल संरक्षण, नेत्र ज्योति जगाना हमारी प्राथमिकता रहेगी ।  सभी पदाधिकारियों को लायनवाद के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए बधाई दी। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वरीय लायन विजय अग्रवाल को वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने लैपल पिन लगाकर सम्मानित किया। इस समारोह को रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश श्रीवास्तव एवं जोनल चेयरपर्सन लायन सुधांशु रंजन उप मेयर लालबाबू प्रसाद सहित अन्य विभिन्न संस्था के पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
       सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों सदस्यों एवं प्रबुद्धजनों को धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में राष्ट्रगान के उपरांत अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने सभा समाप्त करने की घोषणा की।
    
 
 
 
 
 इस समारोह में डॉ आर के शाह, इं. सुधांशु सिन्हा केपी श्रीवास्तव, पवन पुनीत चौधरी, अनिल कु वर्मा,विपुल शाह,रंजीत कुमार, पंकज कुमार,डॉ एम यू अख्तर,डॉ सुजीत सिंह मनीष कुमार, डॉ राजकिरण, डॉ आमिर नेहाल,रिजु कुमार, विनय कुमार सिंह, एवं लिओ क्लब से शुभम सर्राफ ,रोहन, राहुल, आर्यन ,मोहित, पुष्पम, अन्य लायन सदस्यों के साथ-साथ वीरेंद्र जालान पूर्व प्राचार्य विनय वर्मा, सुरेंद्र चौधरी, अंगद सिंह चंदू मिश्रा विवेक गौरव हेमंत कुमार प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS