रक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल के अंचलाधिकारी विजय कुमार के स्थानांतरण पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा ने कहा कि सरकारी सेवा में पदस्थापन, स्थानांतरण व सेवानिवृति एक प्रक्रिया है। लेकिन कार्यकाल के दौरान कार्यकुशलता व व्यवहार के बदौलत आम लोगों में छाप छोड़ने वाले अधिकारी बिरले मिलते है। अधिकारियों ने सीओ श्री कुमार के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें एक कर्तव्य परायण अधिकारी बताया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान सीओ विजय कुमार को अंग वस्त्रम देकर विदाई दी गई।
मौके पर पीजीआरओ संजय कुमार, नवपदस्थापित अंचलाधिकारी राहुल कुमार, सीआई विपिन बिहारी शुक्ल, नाजिर धनपत तिवारी, सहायक रूपेश कुमार सिंह, संतोष कुमार आदि अंचल कर्मी मौजूद थे।