बिहार
रक्सौल: गहवा माई मंदिर के ग्यारहवें वर्षगांठ पर निकला भव्य रथ यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2023 6:28:07 PMरक्सौल। अनिल कुमार। वीरगंज माई स्थान स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ गहवा माई के नव निर्मित मंदिर के ग्यारहवें वर्षगांठ के अवसर पर हजारों श्रद्धालू भक्तों के साथ पहली बार बाजे गाजे और नाच गान के साथ भव्य रथ यात्रा गहवा माई मंदिर परिसर से निकला।जिसका उद्घाटन मधेश प्रदेश नेपाल के वन तथा वातावरण मंत्री रमेश पटेल,वीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
रथ को बिल्कुल गहवा माई मंदिर का रूप दिया गया था और फूलमाला से रथ और मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।रथ पर गहवा माई एक स्थानीय लड़की बनी थी जो सबको अपने तरफ आकर्षित का रही थी।मंदिर परिसर से हजारों की संख्या में निकला रथ,रेलवे रोड,रामटोल,रेशम कोठी,आदर्शनगर,वीरता मंदिर, मेन रोड होते हुए पुनः गहवा माईस्थान मंदिर पहुंच कर समाप्त हो गया।इस रथ यात्रा में परसा,बारा,रौतहट और भारत के सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल, छौड़ादानों,सिकटा,बैरगनिया आदि स्थानों से लगभग 35हजार लोग शामिल थे।इसकी जानकारी वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह ने दिया। भारत नेपाल दोनो के लिए आस्था का केंद्र है गहवा माई मंदिर जहां प्रत्येक वर्ष दशहरा में लाखो पशु पक्षियों की बली दी जाती है।रथ यात्रा के दौरान कई श्रद्धालु भक्तों द्वारा नाच गान भी किया गया।