ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
रक्सौल: भाविप ने अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत लोगों को कराया भोजन
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2023 9:35:41 PM
रक्सौल: भाविप ने अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत लोगों को कराया भोजन

रक्सौल अनिल कुमार। शहर के पोस्ट ऑफिस के सामने मोंटीकार्लो शो रूम के समीप भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत 500 से अधिक लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। 

 
 
 
 
 
 
तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माँ अन्नपूर्णा का भोग लगाकर लोगों के भोजन वितरित किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं सचिव उमेश सिकारिया ने संयुक्त रूप से बताया कि परिषद लोगों की सेवा ...राष्ट्र सेवा के भाव को आत्मसात कर निरंतर सेवा कार्य में लगी हुई है। इसी कड़ी में आज अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत लोगों को भोजन सेवा दी गयी है। दोनो पदाधिकारियों ने इस बात को भी रेखांकित किया कि परिषद ने यह तय किया है कि प्रत्येक माह की चार तारीख को लोगों को अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत नि:शुल्क भोजन कराया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर हमारे संगठन को ऐसा प्रतीत होगा कि इस कार्यक्रम को प्रत्येक सप्ताह आयोजित किया जाना चाहिए तो इसे प्रत्येक सप्ताह आयोजित करने पर भी कार्य योजना पर गंभीरता से विचार कर उसे मूर्त रुप देने का हर मुमकिन प्रयास किया जाएगा।वहीं परिषद के अजय मस्करा एवं नरेश मित्तल ने कहा कि परिषद की यह कोशिश रहेगी कि प्रत्येक महीने के भोजन के मेनू में कुछ परिवर्तन किया जाए जिससे लोग पूरे चाव से भोजन ग्रहण कर सकें। भारत विकास परिषद के इस प्रयास का लोगों ने मुक्त कंठ से सराहा।
 
 
 
 
 
 
आज के इस कार्यक्रम में सेवा देने वालों में प्रमुख रुप से नरेश मित्तल , अजय मस्करा, परिषद के संरक्षक महेश अग्रवाल ,डॉ. प्रो. हरेन्द्र हिमकर , अवधेश सिंह , मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी,वित्त सचिव कमल मस्करा, ध्रुव सर्राफ, विनोद रौनियार ,योगेंद्र प्रसाद ,नीतेश कुमार सिंह , प्रशांत कुमार ,द्वारिका सर्राफ,सुनील कुमार, विजय कुमार साह ,सीताराम गोयल, सुनील कुमार, अजय कुमार ,अवधेश सिंह , धर्मनाथ प्रसाद, सुरेश धनोठिया एवं अरविंद जायसवाल समेत के कई सदस्यों का नाम उल्लेखनीय रहा। इसकी जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS