ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
पताही में आगजनी कर 30 बीधा जमीन का पुवाल जलाया
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2023 10:00:00 PM
पताही में आगजनी कर 30 बीधा जमीन का पुवाल जलाया

पताही में आगजनी। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। पताही। माधुरी रंजन। पताही प्रखंड क्षेत्र की जिहुली पंचायत अंतर्गत वार्ड-4 निवासी किसान पंकज सिंह के खलिहान में 30 बीघा खेत का पुवाल जलकर राख हो गया। किसान का आरोप है कि पुआल में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगायी गयी है। 


इस घटना की जानकारी किसान श्री सिंह को ग्यारह बजे अगल-बगल के लोगों से मालूम चला। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही खलिहान वे घटना स्थल के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि पूरे खलिहान आग की लपट में समायी हुई है। और खलिहान में रखे गए पुआल धू-धू कर जल रहा था। इसकी सूचना स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह को दी। तब मुखिया द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना अध्यक्ष को मिल घटना की सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष अनुज कुमार अग्निसमन्वयक बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक खलिहान में रखे 30 बीघा का पुआल जलकर खाक हो गया था। बुधवार सुबह श्री सिंह ने इसकी जानकारी अंचलाधिकारी सौरभ कुमार को दी सौरभ कुमार से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है जांच पड़ताल उपरांत मुआवजे का प्रक्रिया शुरू हो सकेगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS