ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
बिहार
झाबुआ में बंद का मिलाजुला असर, कृषि और सब्जी मंडी रही सूनी
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 4:31:26 PM
झाबुआ में बंद का मिलाजुला असर, कृषि और सब्जी मंडी रही सूनी

झाबुआ, (हि.स.)। किसान संघ के प्रदेशव्यापी बंद का जिले में मिलाजुला असर दिखाई दिया। मंगलवार को कांग्रेस ने नगर में मुनादी करवा कर बंद का आह्वान किया था। जिले की पेटलावद तहसील मुख्यालय में बंद का असर दिखाई दिया। शहरी क्षेत्र में जनजीवन सामान्य रहा। आवश्यक सामग्री की आपूर्ति भी रोजमर्रा की तरह हुई। 

जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह नगर के कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं तो कुछ ने सुबह से ही रोजमर्रा की तरह दुकानें खोल दी थी। आम दिनों की तरह लोगों को दूध, सब्जी और अन्य आवश्यक सामग्रियां भी मिलती रही। चाय नाश्ता, फल, सब्जी की कुछ जगहों पर दुकानें खुली देखी गई। नगर के मुख्य बाजार, आजाद चौक, नेहरू मार्ग बस स्टैन्ड, राजगढ नाका, मेघनगर नाका क्षेत्र मे बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। कुछ व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं थीं। बंद के दौरान दवा की दुकानें खुली रहीं। व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरज राठौर ने बताया की किसी भी राजनीतिक दल द्वारा बंद के आह्वान के दौरान व्यापारी दुकान खोलने, बंद रखने के लिए स्वतंत्र हैं। इसमे संगठन का कोई दबाव नहीं है। इसलिए बंद का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है। जिले की रानापुर, मेघनगर, थांदला मे भी बंद का मिलाजुला असर देखा गया। 
पेटलावद नगर तहसील मुख्यालय व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे बंद पूरी तरह सफल रहा। क्योंकि इस क्षेत्र मे सबसे ज्यादा किसान हैं और किसान संगठन भी प्रभावशाली हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रचना भदौरिया ने बताया की बंद के दौरान जिले मे कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर जगह पुलिस बल तैनात किया गया हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। कलेक्टर आशीष सक्सेना पेटलावद पहुंच चुके हैं। कल ही कलेक्टर और एसपी ने पेटलावद और थांदला के किसानों से चर्चा कर शांति बनाए रखने की बात कही थी। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS