ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
बेतिया में राजद स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायी गयी
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2021 5:43:13 PM
बेतिया में राजद स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायी गयी

बेतिया देशवाणी न्यूज़ नेटवर्क। राष्ट्रीय जनता दल ने प्रधान कार्यालय बेतिया में 25वाँ स्थापना दिवस, रजत जयंती समारोह के रुप मे मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद उर्फ मुन्ना त्यागी ने झंडोत्तोलन कर किया। 

 
 
 
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राम प्रसाद यादव ने 25 वर्षो  के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। पार्टी के प्रधान महासचिव पद पर प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने राजेश कुमार यादव अधिवक्ता को मनोनीत किया है। उपर्युक्त मनोनय पत्र जिला अध्यक्ष ने समारोह में सार्वजनिक किया।पार्टी के पदाधिकारी व सभी सदस्यों ने माला पहनाकर राजेश यादव यादव का स्वागत किया।उपर्युक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मुन्ना त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल स्थापना के समय से धर्मनिरपेक्ष पार्टी रही है। समाजिक न्याय के सिद्धांत पर  चलती आ रही है। जिसमे देश के सभी वर्ग समाहित हैं। 
 
 
 
 
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन देश तोड़ने वाले ताकतों से कभी समझौता नही किया। हम सभी राजद के साथियों को स्थापना दिवस की रजत जयंती पर यह संकल्प लेना चाहिए कि चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आदर्शों पर चलकर धर्म निरपेक्ष, समाजिक न्याय के झंडा को कभी झुकने नही देंगे। उपर्युक्त कार्यक्रम में सैयद शकील अहमद, रामधनी यादव, विवेक चौबे, मुकेश यादव,बिहारी राम,अमजद खान,अब्दुल बरकात, रणवीर यादव, सुरेंद्र मुखिया, बैधनाथ यादव, गोपी यादव, बिट्टू जायसवाल, केदार राम, शकुंतला देवी, अकबर हुसैन, कमलेश प्रसाद, मिश्री यादव, आकाश कुमार पासवान, असअद देवराजी, नरेसा खातून,सुमित्रा देवी, उपेंद्र यादव, बिनोद गुप्ता, सोना खातून उपस्थित रहें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS