ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बेगूसराय
घर में घुस कर राजद विधायक पर गोलीबारी
By Deshwani | Publish Date: 3/2/2018 6:06:37 PM
घर में घुस कर राजद विधायक पर गोलीबारी

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक उपेंद्र पासवान के घर के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में विधायक तो बाल-बाल बच गए परंतु उनसे बात कर रहे एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात विधायक गढ़पुरा थाना के कुम्हारसो गांव स्थित अपने आवास के पास कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने विधायक को निशाना बनाते हुए दो गोली चला दी। इस घटना में विधायक बच गए, परंतु एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेजा गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS