ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
खेल
एशियाई जूनियर स्क्वैश : भारत ने 10 पदकों के साथ खत्म किया अभियान
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 3:20:22 PM
एशियाई जूनियर स्क्वैश : भारत ने 10 पदकों के साथ खत्म किया अभियान

नई दिल्ली, (हि.स.)। जोर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 10 पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया। इसमें तीन रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। लड़कों के अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में मलेशिया के शीर्ष खिलाड़ी सीओव यी जियान ने तुषार साहनी को सीधे गेम में 11-7, 11-4, 11-7 से हराया। इससे मुम्बई के इस खिलाड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
 
इससे पहले भारत ने शनिवार को दो रजत और छह कांस्य पदक जीता था। नील जोशी (अंडर-15) और युवराज वाधवानी (अंडर-13) अपने-अपने वर्गों में उपविजेता रहे। मलेशिया के मोहम्मद अमीर अमीर बिन अज़र ने नील जोशी को 11-8, 9-11, 12-10, 11-9 से मात दी थी। वहीं, मलेशिया के ही जोचिम चूह हान वेन ने युवराज को 11-9, 11-9, 11-8 से मात दी थी। 
 
वहीं, भारतीय लड़कियों ने छह कांस्य पदक पर कब्जा किया था। इनमें सुनयना कुरुविला,आशिता प्रणन्या, योशना सिंह, अनन्या दबके,नवमी शर्मा और युवना गुप्ता शामिल हैं। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS