राष्ट्रीय
निफ्ट के चेयरमैन बने राजेश शाह
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2017 8:16:04 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। राजेश वी. शाह को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह दो बार के भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर चैतन चौहान का स्थान लेंगे। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत केन्द्र सरकार (वस्त्र मंत्रालय) ने राजेश वी. शाह को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 31 मार्च 2019 तक की गई है।