झारखंड
राजीव की जयंती मनायेगी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2017 7:39:39 PMरांची, (हि.स.)। कांके विधानसभा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयन्ती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जयंती के पूर्व शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर सद्भावना का संदेश दिया। लगभग 50 की संख्या में युवा कार्यकर्ता कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज परिसर पहुंचे और फलदार एवं इमारती वृक्षों का पौधरोपण किया।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार रौशन ने कहा कि कार्यकर्ता रविवार को स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनायेंगे। इसके पूर्व कांग्रेस की ओर से पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हम पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें। मौके पर राकेश सिंह, कुमार कौशल, संतोश कुमार, दिनेश उरांव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।