रक्सौल।अनिल कुमार।
रक्सौल। जनवरी माह में कड़ाके की ठंढ़ को देखते हुए लायंस क्लब रक्सौल द्वारा पचास जरूरतमंद एवं निशक्त लोगों के बीच ठंड से बचाव के लिए जीवनदायी कम्बल वितरित किया गया।
बीती रात क्लब के अध्यक्ष लायन बिमल कुमार सर्राफ के नेतृत्व में क्लब सचिव लायन मोहम्मद निजामुद्दीन ने शहर स्टेशन रोड, बाटा चौक एवं अनुमंडलीय अस्पताल के पास ठंढ़ से कँपकपाते लोगों को गर्म कम्बल ओढ़ाया।
इस मौके पर लायंस क्लब रक्सौल अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ ने इस बात को रेखांकित किया कि लायंस इंटरनेशनल अपने सेवाभावी सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्य करते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अभी पूरे विश्व में लायंस इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स का जन्मदिन पूरे महीने आयोजित किया जा रहा है।
सचिव लायन निजामुद्दीन ने कहा कि गर्व है कि हम ऐसी संस्था के सदस्य हैं जो प्राकृतिक आपदा हो या अन्य सेवा कार्य हो, लायंस क्लब के सदस्य इन पुनीत कार्यों को करने के लिए सतत अग्रसर रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लायंस क्लब रक्सौल द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण, नि:शुल्क मेडिकल जाँच शिविर एवं दवा वितरण साथ ही जागरूकता कार्यक्रम किया जाता रहा है।
ऐसे कार्यक्रम यह भाव देता है कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है। कम्बल वितरण से गरीब असहाय लोगों को इस ठंढ़ में अपने आपको बचाव करने की शक्ति मिलती है साथ ही उनका असीम आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। कम्बल वितरण में लायन शंभु प्रसाद चौरसिया,लायन गणेश धानोठिया,लायन संजय गुप्ता,लायन डॉक्टर सुशील सिंह,लायन राजू गुप्ता,लायन नारायण रुंगटा,लायन पंकज बरनवाल,लायन बसंत जालान,लायन सुमित भरतिया,लायन डॉक्टर प्रदीप कुमार ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
Raxaul | Lions Club Raxaul distributed blankets to 50 needy people in the harsh winter.












