रक्सौल।अनिल कुमार।
इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी है। बीते दिनों शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, तनिष्क शोरूम एवं हीरो शोरूम के मालिक मोहम्मद कलीम से जुड़े लोगों पर कार्रवाई तेज कर दी गयी है। इसी क्रम में मोहम्मद कलीम से जुड़े भोला गुप्ता के आवास पर भी जांच की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम पिछले छह महीनों से मोहम्मद कलीम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। सुनियोजित रणनीति के तहत विभाग ने एक साथ सात ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करीब 35 गाड़ियों और लगभग 150 अधिकारियों एवं जवानों की टीम शामिल थी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय सुरक्षा बलों का भी सहयोग लिया गया।
आज तीसरे दिन भी जांच टीम शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों के घरों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अब तक मिले सबूतों के आधार पर दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और नये ठिकानों पर भी छानबीन की जा रही है।
Raxaul Income Tax raids continue for the third day, with investigations underway at the locations of individuals associated with Mo Kaleem












