spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल हवाईअड्डा भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा, उड़ान की तैयारी तेज

रक्सौल हवाईअड्डा भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा, उड़ान की तैयारी तेज

-

SHABD,मोतिहारी, January 13,

रक्सौल हवाईअड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा हो गया है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि अगले सप्ताह से मुआवजा भुगतान शुरू होगा।

भारत–नेपाल सीमा पर स्थित पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल हवाईअड्डे को लेकर बड़ी खुशखबरी है। हवाईअड्डे के विस्तार की राह में आ रही भूमि की कमी की समस्या अब लगभग समाप्त हो गई है और उड़ान का सपना जल्द साकार होने की उम्मीद है।

13  जनवरी, मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण, बिहार) : 

हवाईअड्डा प्राधिकरण की ओर से अधियाचना प्राप्त होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर अधिघोषणा जारी कर दी गई है। अब शीघ्र ही संबंधित भूखंडों के मालिकों को मुआवजा का भुगतान कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पूर्व में हवाईअड्डे के पास 137 एकड़ भूमि उपलब्ध थी। विस्तार के लिए अतिरिक्त 139 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही थी, जिसकी कमी के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

रक्सौल हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके शुरू होने से नागरिक विमान सेवाएं प्रारंभ होंगी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को बेहतर यात्री सुविधाएं मिलेंगी। नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि रक्सौल हवाईअड्डे की स्थापना वर्ष 1962–63 में भारत–चीन युद्ध के दौरान की गई थी। उस समय इसका उद्देश्य चीन सीमा से सटे नेपाल मार्ग से आने वाले सैन्य विमानों के संचालन की सुविधा प्रदान करना था। वर्तमान में पुरानी हवाईअड्डा इमारत जर्जर अवस्था में है।

फिलहाल रक्सौल हवाईअड्डे का रनवे 1097 मीटर लंबा है, जिसे बढ़ाकर 2360 मीटर करने की योजना है। इसके बाद यहां एयरबस-320 और बोइंग-737 श्रेणी के विमानों का सुरक्षित संचालन संभव हो सकेगा।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवालने बताया

” माननीय मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान रक्सौल में हवाईअड्डा निर्माण की घोषणा की गई थी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि अगले सप्ताह से मुआवजा भुगतान शुरू कर दिया जाए, ताकि सभी किसानों को भुगतान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।”

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट – सौरभ जोरवाल ,जिलाधिकारी पूर्वी चम्पारण

Caption :

रक्सौल हवाईअड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा हो गया है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि अगले सप्ताह से मुआवजा भुगतान शुरू होगा।

Raxaul | airport land acquisition almost complete, flight preparations in full swing.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts