SHABD, मोतिहारी, January 13,
पूर्वी चम्पारण के छौड़ादानो अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को किसान से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
13 जनवरी, छौड़ादानो (पूर्वी चम्पारण, बिहार) :
पूर्वी चम्पारण जिले के छौड़ादानो अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार ने अपने क्षेत्र के किसान रामबाबू प्रसाद से भूमि परिमार्जन के लिए 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित किसान रामबाबू प्रसाद ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की।
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए आज 5 हजार रुपये रिश्वत लेते समय राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को धर दबोचा। मामले की जानकारी देते हुए निगरानी डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि आरोपी कर्मचारी ने पहले 12 हजार रुपये की मांग की थी, लेकिन पीड़ित गरीब किसान होने के कारण 5 हजार रुपये देने पर सहमति बनी थी।
फिलहाल निगरानी विभाग द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट – विंध्याचल प्रसाद,डीएसपी निगरानी
SHABD, मोतिहारी, January 13,












