spot_img
Sunday, May 24, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : जाली करेंसी नेटवर्क का मुख्य सरगना दया तिवारी गिरफ्तार, मिलिट्री...

मोतिहारी : जाली करेंसी नेटवर्क का मुख्य सरगना दया तिवारी गिरफ्तार, मिलिट्री इंटेलिजेंस व एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

-

Motihari | आशा कुमारी

लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की इनपुट पर हरैया थाना पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त जाल बिछाकर शातिर को दबोचा।

भारत,नेपाल और बांग्लादेश तक फैला है गिरोह का खतरनाक नेटवर्क; पिछले छह माह से फरार चल रहा था आरोपी।

इकतीस जनवरी को हरैया थाने की कार्रवाई में आठ तस्करों संग ₹25 लाख की जाली नेपाली मुद्रा व उपकरण हुए थे ज़ब्त।

मोतिहारी| पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाली करेंसी के कारोबार से जुड़े कुख्यात तस्कर दया तिवारी ऊर्फ सुशील तिवारी को एसटीएफ और हरैया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस, लखनऊ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गयी।  

भारत-नेपाल सीमा के पास से सर्विलांस और खुफिया इनपुट के जरिए गिरफ्तारी संभव हो सकी है। बताया जा रहा है कि दया तिवारी जाली नोट तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना है, जो भारत, नेपाल और बंगलादेश तक फैले नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पिछले करीब पांच से छह महीनों से वह फरार चल रहा था और पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी थीं। उसकी गिरफ्तारी को जाली नोट तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस मामले की जड़ें 31 जनवरी को हरैया थाना में दर्ज एक केस से जुड़ी हैं। उस समय पुलिस ने एक नेपाली नागरिक समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके पास से करीब 25 लाख रुपये की नेपाली जाली मुद्रा और साढ़े अठारह हजार रुपये की भारतीय जाली करेंसी बरामद की गई थी। इसके अलावा एक दर्जन मोबाइल फोन, पासपोर्ट, मोटरसाइकिल, जाली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण भी जब्त किए गए थे। इस कार्रवाई के बाद से ही दया तिवारी फरार था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने जाली नोट के कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उसने अपने नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर जांच एजेंसियां अब आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी संभावना है। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दया तिवारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ-साथ कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियां लगातार काम कर रही थीं। मिलिट्री इंटेलिजेंस और एसटीएफ के सहयोग से आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पूरी तरह खुलासा किया जा सके। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से जाली करेंसी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और गिरोह की कमर टूट गई है। अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा कई अन्य तस्करों की गिरफ्तारी भी संभव है।

Motihari | International Counterfeit Currency Kingpin Daya Tiwari Arrested Near Indo Nepal Border In Joint Operation

URL Slug : bihar-motihari-haraiya-police-stf-arrested-counterfeit-currency-smuggler-daya-tiwari-military-intelligence

Tagline : In a major breakthrough, STF and Haraiya police arrested international counterfeit currency kingpin Daya Tiwari near the Indo-Nepal border.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts