ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
सहरसा
पूर्व मुखिया सत्तो यादव की गोली मार हत्या, कोसी दियारा इलाके में दहशत
By Deshwani | Publish Date: 21/11/2019 4:43:01 PM
पूर्व मुखिया सत्तो यादव की गोली मार हत्या, कोसी दियारा इलाके में दहशत

सहरसा/दरभंगा। कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया व सहरसा-दरभंगा जिले के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार की अहले सुबह सशस्त्र अपराधियों ने सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के पूर्व मुखिया सत्तो यादव को गोली मारकर हत्या कर दी।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्तो यादव महिषी थाना व राजनपुर पंचायत के धनोज-धर्मपुर गांव का निवासी था। घटनास्थल दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना व तिलकेश्वर ओपी के दुधेली भित्ता बथान की है। सत्तो यादव सुबह में ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। इसी क्रम में घोड़े और बाइक पर सवार होकर हमलावर पहुंचे और उन्होंने ट्रैक्टर पर ही उसे गोली मारकर हत्या कर दी।
 
घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सहरसा जिले के कनरिया और महिषी थाना की पुलिस ने घटनास्थल को दरभंगा जिला का बताकर सर्वप्रथम अपना पल्ला झाड़ लिया। कारणवश तत्काल आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। 
 
पुलिस उस स्थल की जांच कर रही है कि जहां हत्या हुई, वह किस जिले का भाग है। इसके लिए अमीन की सहायता भी ली गई। पुलिस प्रशासन और जमीन संबंधी मामले के जानकारों के अनुसार जिस जगह हत्या हुई वह दरभंगा जिले के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में पड़ता है। इसके बाद घटना स्थल पर पड़ा शव दरभंगा जिले का माना गया। उसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर से गोली का चार खोखा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया है। 
 
मृतक सत्तो यादव का पुत्र काजल यादव फिलहाल सहरसा जेल में बंद है। सहरसा पुलिस के अनुसार दोनों पिता पुत्र का आपराधिक इतिहास रहा है। मृतक का दोस्ती व दुश्मनी दियारा क्षेत्र के कुख्यात अपराधकर्मी रामानंद यादव, पारो यादव, विपिन यादव आदि गिरोह से चलती आ रही थी।
 
घटना का परिणाम आपसी अदावत व वर्चस्व बतायी जाती है। फरकिया क्षेत्र में अक्टूबर- नवम्बर माह में हुई कई हत्याएं व खूनी संघर्ष की घटना से दियारावासी आतंक व दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। इस घटना के प्रतिशोध में दियारा क्षेत्र में खूनी संघर्ष की संभावित घटना से इनकार नही किया जा सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS