ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा
By Deshwani | Publish Date: 25/11/2021 9:29:01 PM
संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा

दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75वें वर्ष और उसके लोगों, संस्कृति व उपलब्धियों के सुनहरे इतिहास को मनाने और उसकी स्मृति में शुरू की गई भारत सरकार की एक पहल है। इस महोत्सव के तहत, भारत कल यानी 26 नवंबर को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में भरपूर उत्साह और उल्लास के साथ संविधान दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति संसद के सेंट्रल हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाले संविधान दिवस समारोहों का नेतृत्व करेंगे।


 



 

इस अवसर पर उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य लोग समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम का संसद टीवी/डीडी और ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।



राष्ट्रपति के भाषण के बाद, उनके साथ संविधान की प्रस्तावना को लाइव पढ़ने के लिए पूरे देश को आमंत्रित किया गया है। वह ‘संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज’ (mpa.gov.in/constitution-day) का भी शुभारम्भ करेंगे। 23 भाषाओं (22 आधिकारिक और एक अंग्रेजी) में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने से संबंधित पोर्टल आज आधी रात से लाइव हो जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS