राष्ट्रीय
साबरमती आश्रम में राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ चरखा चलाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2020 8:59:55 PMनई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साबररमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे।
आश्रम में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप और अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया का हाथ से कते सूत की माला से स्वागत किया गया। वहां राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी ने भारत के स्वाधीनता आंदोलन के प्रतीक चरखे पर सूत काता।