ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वैश्विक स्तर पर छाए प्रधानमंत्री मोदी,सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीयों में अव्वल
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2019 11:20:01 AM
वैश्विक स्तर पर छाए प्रधानमंत्री मोदी,सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीयों में अव्वल

लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा बटोरने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज भारतीय पुरुष हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जबकि भारतीय महिलाओं में पहले स्थान पर दीपिका पादुकोण काबिज हैं। यह जानकारी यू गव की सूची से मिली।
 
इसका मुख्यालय ब्रिटेन में है। ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से किए गए सर्वे में दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों और महिलाओं को लिस्टेड किया गया है, पीएम मोदी भारतीयों के लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जबकि दुनिया में उनका छठवां स्थान है। लिस्ट में मोदी एकमात्र भारतीय राजनेता हैं। शेष भारतीयों में केवल बॉलीवुड एक्टर्स हैं। 
 
विदित हो कि ब्रिटेन की इंटरनेट मार्केट रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स फर्म यू गव ने इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा हासिल करने वाले शीर्ष 20 महिला और पुरुषों की सूची जारी की है। इस सूची में शाहरुख खान, इमरान खान, सलमान खान को भी जगह दी गई है। वहीं, बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस सूची में हैं।
 
यह सूची ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की गई है। इस सूची में पाकिस्तान की मलाला यूसफजई भी शामिल हैं। सूची में राजनीति, खेल, हॉलीवुड, बॉलीवुड, खिलाड़ी, निवेशक, धर्मगुरु तक हर क्षेत्र के लोगों को स्थान दिया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS