राष्ट्रीय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की आतंकवाद को अपनी कार्य नीति का हिस्सा बना लिया पाकिस्तान
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2019 5:12:20 PMनई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आतंकवाद को पाकिस्तान सरकार ने अपनी कार्यनीति का हिस्सा बना लिया है। आज देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी के पासिंग आउट परेड में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने चार युद्ध लड़े हैं और चारों में उसे मुंहकी खानी पड़ी है। इसके बावजूद, पाकिस्तान के रवैए में कोई बदलाव नहीं है जिसके कारण ही भारत को आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है।
संवाददाता ने खबर दी है कि आज पासिंग आउट परेड के साथ ही तीन सौ छह कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं। इसके अलावा, संस्थान से उत्तीर्ण हुए 10 मित्र देशों के 71 युवा सैन्य अधिकारी भी अपने-अपने देशों के सैन्य अधिकारी बन गए हैं।