ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ
By Deshwani | Publish Date: 18/2/2019 12:20:52 PM
भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली/पटना भारतीय जनता पार्टी से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद आज राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कीर्ति आजाद बीजेपी से लंबे समय से निलंबित चल रहे थे। वे बिहार के दरभंगा से लोकसभा सांसद हैं। कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान शुक्रवार को होना था लेकिन पुलवामा हमले के चलते औपचारिक ऐलान टाल दिया गया था। 

 
कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। गांधी से मुलाकात के बाद आजाद ने ट्वीट किया था, 'राहुल गांधी जी से भेंट हुई। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे सैनिकों के सम्मान में मेरा कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम अब 18 फरवरी को होगा।' उन्होंने कहा था, 'देश में तीन दिनों का शोक है। कोई व्यक्ति या पार्टी देश से बढ़कर नहीं हो सकती और सैनिकों की शहादत पूजनीय है उनके सम्मान में यह निर्णय लिया गया।'
 
 
ज्ञात हो कि आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से बीजेपी से निलंबित चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं। वह दिल्ली से भी एक बार सांसद रहे हैं।
 
कीर्ति आजाद ने दिल्ली जिला क्रिकेट अकादमी (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के अहम नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से मोर्चा खोल दिया था। उसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
 
बिहार के पूर्णिया में जन्मे आजाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद हैं, राजनीति में कदम रखने से पहले वह भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य चुके हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS