राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी और ममता ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं, कांग्रेस ने शेयर किया खास वीडियो
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 11:17:50 AMनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज 49 साल के हो गए हैं, उनका आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट कर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। आज सुबह मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, "राहुल गांधी जी आज आपका जन्मदिन है। इस मौके पर मैं आपको प्रेम पूर्वक शुभकामनाएं दे रही हूं।" राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था।
कांग्रेस ने शेयर किया खास वीडियो
राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर सुबह से ही ट्विटर पर #HappyBirthdayRahulGandhi ट्रेंड कर रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राहुल गांधी को बधाई दी और अपने अध्यक्ष का एक वीडियो जारी किया। जिसमें उनके भाषण और इंटरव्यू के अंश हैं।