ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जोधपुर में लड़ाकू विमान सुखोई-30 में उड़ान भरेंगी रक्षा मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 8:47:00 PM
जोधपुर में लड़ाकू विमान सुखोई-30 में उड़ान भरेंगी रक्षा मंत्री

  जोधपुर, (हि.स.)। पश्चिमी सीमा के महत्वपूर्ण शहर जोधपुर की आकाशीय सीमा में बुधवार को शौर्य और पराक्रम का एक नया इतिहास रचा जाएगा। आसमान की सरहद पर भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन लड़ाकू विमान सुखोई-30 में उड़ान भरेंगी।

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन बुधवार को जोधपुर पहुंचेंगी। वे यहां वायुसेना स्टेशन पर लड़ाकू विमान सुखोई-30 में सॉर्टी उड़ान भरेंगी। इसके बाद स्टेशन पर वायुसेना के अधिकारियों से ऑपरेशनल तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा भी करेंगी। उनका शाम को ही दिल्ली निकलने का कार्यक्रम है। रक्षामंत्री रहते यह उनकी दूसरी जोधपुर यात्रा है। 
 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतारमन वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 विमान में सवार होंगी। यह दो सीटर लड़ाकू विमान है। रक्षा मंत्री पायलट के साथ पिछली सीट पर बैठेंगी और सुखोई-30 के साथ जोधपुर एयरबेस का चक्कर लगाएंगी। इस दौरान वे लड़ाकू विमान की तकनीक और हमला करने की रणनीति से भी रूबरू होंगी। जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 की दो स्क्वॉड्रन यानी कुल 36 विमान हैं। सामरिक दृष्टि से जोधपुर वायुसेना स्टेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
 
गौरतलब है कि रक्षामंत्री बनने के बाद सीतारमन सेना के विभिन्न अंगों में ऑपरेशनल तैयारियों का सतत निरीक्षण कर रही हैं। हाल ही में नौसेना पोत आईएनएस विक्रमादित्य में बैठ कर उन्होंने समुद्र में सेना की तैयारियों का जायजा लिया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS