ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी देशवासियों को बधाई
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2019 5:00:55 PM
गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश ने दी देशवासियों को बधाई

पटना। गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु थे। गुरुनानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं। उन्होंने शांति, दया एवं मानवता का पवित्र संदेश देने के लिये चारों दिशाओं में बड़े पैमाने पर यात्राएं की थीं जिन्हें ‘उदासी’ नाम से जाना जाता है।

 
मुख्यमंत्री ने कहा गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व को राजगीर में 27 से 29 दिसंबर 2019 तक मनाया जायेगा। राजगीर में जहां गुरुनानक देव जी ने जमीन पर अपना चरण छुआकर शीतल जल का फुहारा प्रकट कर दिया था। वह स्थान शीतल कुंड के नाम से विख्यात है। राजगीर में उसी स्थान पर गुरुद्वारा शीतल कुंड का निर्माण कराया जा रहा है जिसका 11 जनवरी 2019 को शिलान्यास करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी के समग्र एवं समरस समाज बनाने के सपने को पूरा करने के लिये हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। गुरुनानक देव जी ने ‘इक ओकांर’ का नारा दिया था यानी ईश्वर एक है। गुरुनानक देव जी कहा करते थे कि किसी  भी तरह के लोभ को त्याग कर, अपने हाथों से मेहनत कर और न्यायोचित तरीकों से धन का अर्जन करना चाहिए। कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए बल्कि मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से जरूरतमंदों की भी मदद करनी चाहिए। धन को जेब तक ही सीमित रहना चाहिए, उसे अपने हृदय में स्थान नहीं बनाने देना चाहिए अन्यथा नुकसान हमारा ही होता है। हम सभी को गुरुनानक देव जी के संदेशों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करनी चाहिए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS