ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नहीं जा पाएंगे राहुल गांधी, विदेश मंत्रालय से नहीं मिली अनुमति
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2018 11:02:44 AM
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर नहीं जा पाएंगे राहुल गांधी, विदेश मंत्रालय से नहीं मिली अनुमति

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि वो कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। उसके बाद इस यात्रा के रजिस्ट्रेशन पूरे हो गए और यात्रा भी शुरू हो चुकी है। अब राहुल गांधी ने सरकार से इस यात्रा पर जाने के लिए विशेष अनुमति मांगी है। लेकिन राहुल को इस यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली है वहीं मंत्रालय के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से उन्हें कोई आधिकारिक तौर पर आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।


उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 29 अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि वे कैलाश मानसरोवर यात्रा जाएंगे और इसके लिए उन्हें 15 दिन की छुट्टी चाहिए। हालांकि राहुल ने यह घोषणा तब की जब तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण की तय तारीख खत्म हो गई थी।


हालांकि अगर कोई संसद सदस्य प्राइवेट तौर पर यात्रा पर जाना चाहता है तो उसे इसके लिए विदेश मंत्रालय इसकी इजाजत लेनी होती है। जबकि राहुल ने विदेश मंत्रालय में इस संबंधी कोई भी आवेदन नहीं भेजा है। इस साल यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 मार्च थी। यह यात्रा 8 जून से शुरू हो गई है जो कि 8 सितंबर तक चलेगी।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS