ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कश्मीर देश का आंतरिक मुद्दा, इसे अंतरराष्ट्रीय क्यों बना रही है कांग्रेस: राजनाथ सिंह
By Deshwani | Publish Date: 17/10/2019 4:59:48 PM
कश्मीर देश का आंतरिक मुद्दा, इसे अंतरराष्ट्रीय क्यों बना रही है कांग्रेस: राजनाथ सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज भिवानी और महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर को देश का आतंरिक मुद्दा बताते हुए कांग्रेस को इसका अंतरराष्ट्रीयकरण न करने की नसीहत दी। रक्षा मंत्री ने कहा भाजपा ने अनुच्छेद-370 को खत्म करके कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन रोका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विदेश में जाकर कश्मीर मामले में मानवाधिकार हनन का आरोप लगाते हैं, जबकि सच्चाई तो यह है कि पहले मानवाधिकारों का हनन होता था, अब नहीं। यही नहीं भाजपा ने ऐसी कोई किसी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया है, जिससे देश व लोकतंत्र टूटता हो। अनुच्छेद-370 को समाप्त करके देश को एकता व अखंडता में बांधने का काम किया गया है।

रक्षा मंत्री ने राफेल की पूजा करने एवं ओम लिखने पर कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए राफेल जरूरी है। जिसे खरीदने के लिए कांग्रेस 16 साल से फैसला नहीं ले पाई, उसे मोदी सरकार ने चंद दिनों में करके दिखाया। रक्षा मंत्री ने राफेल मिलने को सैन्य ताकत की मजबूती बताते हुए कहा कि यदि हमारे पास पहले राफेल होता तो पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। आज देश की सैन्य ताकत मजबूत हो रही है और यही कारण है कि पड़ोसी देश भारत की ओर आंख उठाने की हिमाकत नहीं कर पा रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS