ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने कहा, हम भाजपा को संविधान नहीं देंगे बदलने
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2018 8:24:19 PM
कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी ने कहा, हम भाजपा को संविधान नहीं देंगे बदलने

चामराजनगर (कर्नाटक)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  भाजपा पर संविधान पर‘ हमला’ करने का आरोप लगाते हुए, कानून बदलने के उनके किसी भी प्रयास को विफल करने का संकल्प जताया। चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद चुनाव वाले राज्य कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के जरिए  भाजपा न केवल लोगों का पैसा छीन रही है बल्कि‘‘ वहां एक नया चलन भी है, वे संविधान पर हमला कर रहे हैं।’’ 

 
राहुल ने कहा,  हम भाजपा को संविधान नहीं बदलने देंगे।  भाजपा संविधान को बदलने की जितनी भी कोशिश करे, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस अंबेडकर जी के कार्यों को सुरक्षित रखे।’’ कर्नाटक में चौथे चरण के चुनाव अभियान में अपनी दो दिवसीय यात्रा पर राहुल मांड्या, मैसूर और चामराजनगर जिलों के दौरे पर हैं। इससे पहले राहुल उत्तरी, तटीय और मन्नाड क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों की नौकरी तथा नोटबंदी संबंधी परेशानियों के प्रति‘ असंवेदनशील’ होने का आरोप भी लगाया।
 
इससे पहले राहुल गांधी ने अदालतों में काफी संख्या में मामले लंबित रहने और न्यायाधीशों की कमी को लेकर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर जमकर हमला बोला। राहुल ने केंद्री य मंत्री पर  पर ‘‘फर्जी खबरें फैलाने’’ का आरोप लगाया।  राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘ मामले लंबित रहने से न्याय व्यवस्था चरमरा रही है। उच्चतम न्यायालय में 55 हजार से ज्यादा, उच्च न्यायालयों में 3 7 लाख से ज्यादा, निचली अदालतों में 2।6 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित हैं। फिर भी उच्च न्यायालयों में 400 और निचली अदालतों में 6000 न्यायाधीशों की नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि कानून मंत्री फर्जी खबरें फैलाने में व्यस्त हैं।’’ 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS