राष्ट्रीय
ऐश्वर्या और अराध्या भी निकलीं कोरोना पॉजिटिव, अमिताभ का बंगला जलसा कंटेनमेंट जोन घोषित
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2020 3:53:10 PMमुंबई। कोरोन वायरस ने अब बॉलिवुड अभिनेताओं के घर पर भी धावा बालना शुरू कर दिया है। एक के बाद एक नए बॉलिवुड स्टार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इनमें सबसे अहम मेगास्टर अमिताभ बच्चन का घर है। जहाँ श्री बच्चन व उनके बेटे अभिषेक शनिवार को ही पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराए गएं है।
वहीं अब उनके परिवार में ऐश्वर्या व उनकी बेटी अराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जबकि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का रिपोर्ट फिल्हाल निगेटिव ही पाया गया है। जिसके साथ ही बीएमसी द्वारा उनके बंगले जलसा को सैनेटाइज किया गया और इसे कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। ऐशवर्या व उनकी बेटी अराध्या फल्हाल अपने घर पर ही मॉजूद है लेकिन संभव है की उन्हें भी जल्द ही नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।