ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
उप्र के नये राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने संभाला कार्यभार
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 8:51:13 PM
उप्र के नये राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने संभाला कार्यभार

 लखनऊ, (हि.स.)। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मनोज कुमार उत्तर प्रदेश के नये राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाये गये हैं। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद गुरुवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किये गये। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त के रुप में उन्होंने आज ही अपना कार्यभार संभाल लिया। 

मनोज कुमार ने सतीश कुमार अग्रवाल का स्थान लिया है। श्री अग्रवाल 19 दिसंबर 2017 को सेवानिवृत्त हो गये थे। इसके बाद से प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त था।
 
कार्यभार संभालने के बाद मनोज कुमार ने कहा कि राज्य के निर्वाचन आयुक्त का पद बड़ी ही जिम्मेदारी वाला होता है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी। वह इसे ठीक करायेंगे। नये निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव मतदाताओं का ही होता है, ऐसे में उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। 
 
मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले मनोज कुमार 1982 बैच के आईएएस अधिकारी थे। कुछ समय पहले ही वह सेवानिवृत्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों में वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 
 
मनोज कुमार काफी समय तक केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर भी थे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद वह यहां वापस आये थे, लेकिन कुछ समय काम करने के बाद ही सेवानिवृत्त हो गये। 
 
गौरतलब है कि उप्र राज्य निर्वाचन आयोग का गठन भारत के संविधान के 73वें एवं 74वें संशोधन के फलस्वरूप 23 अप्रैल 1994 को हुआ था। संविधान के अनुच्छेद 243 ‘के’ के अन्तर्गत राज्य निर्वाचन आयोग को प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के चुनावों को सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गयी है। 
 
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के पहले आयुक्त आरडी सोनकर थे। उनका कार्यकाल 24 अप्रैल 1994 से 09 दिसम्बर 1996 तक था। श्री सोनकर के बाद इस पद पर यशपाल सिंह 10 दिसम्बर 1996 से 09 दिसम्बर 2001 तक रहे। आयोग के तीसरे आयुक्त अपरमिता सिंह 10 दिसम्बर 2001 से 31 मई 2007 तक कार्य किये। इसके बाद राजेंद्र भोनोवाल आयोग के चैथे आयुक्त बने। उनका कार्यकाल 01 जून 2007 से 04 अप्रैल 2012 तक रहा। निवर्तमान आयुक्त सतीश कुमार अग्रवाल की नियुक्ति 11 अप्रैल 2012 को हुई थी। उन्होंने वर्ष 2012 और 2017 के पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न करवाए। सरकार ने अब मनोज कुमार को राज्य निर्चाचन आयोग का आयुक्त बनाया है। वह छठे राज्य निर्वाचन आयुक्त बने हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS