राष्ट्रीय
आज पटना, रांची, भोपाल और रायपुर में निकलेगी अटल की ''अस्थि कलश यात्रा''
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2018 9:35:28 AMनई दिल्ली। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को लगभग एक हफ्ता बीत गया है। जिसके बाद उनके कई शहरों में उनकी अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही है। आज अटल जी की अस्थि कलश यात्रा चार राज्यों में निकाला जाएगा। आज पटना, रांची, भोपाल और रायपुर में अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा।
पटना में भी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित होंगी। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। वहीं भोपाल में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।
ज्ञात हो कि 19 अगस्त को उत्तराखंड के हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को प्रवाहित किया गया था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे थे।