ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अदालत ने रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के मानहानि मामले का लिया संज्ञान
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2018 5:29:09 PM
अदालत ने रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के मानहानि मामले का  लिया संज्ञान

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर की आपराधिक मानहानि शिकायत का आज संज्ञान लिया और उनके बयान को दर्ज कराने की तारीख 31 अक्टूबर तय की। रमानी ने अकबर पर करीब 20 साल पहले यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

 
अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने अकबर की वकील गीता लूथरा की दलीलों पर विचार किया। लूथरा ने यह आरोप लगाने के लिए रमानी के विभिन्न ट्वीट का जिक्र किया कि उनसे पूर्व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री की प्रतिष्ठा की अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि अकबर ने उत्पीड़न के आरोपों के चलते विदेश राज्यमंत्री के पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया और यह उनकी प्रतिष्ठा को हुई क्षति को दर्शाता है।
 
लूथरा ने अकबर की बतौर पत्रकार प्रतिष्ठा का उल्लेख किया और अदालत से उनकी शिकायत का संज्ञान लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन आरोपों से 40 सालों में बनी प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति हुई है।
 
अदालत ने एमजे अकबर के बयान को दर्ज कराने के लिए मामले की सुनवाई की तारीख 31 अक्टूबर तय की . अदालत यदि उनके बयान से संतुष्ट होती है तो वह रमानी को पेशी और मानहानि की शिकायत का सामना के लिए नोटिस जारी कर सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS