ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी सुषमा स्वराज, खराब सेहत का दिया हवाला
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2018 3:59:58 PM
2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी सुषमा स्वराज, खराब सेहत का दिया हवाला

इंदौर। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सुषमा ने इंदौर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह यह फैसला ले रही हैं। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंची थीं। सुषमा स्वराज इस वक्त 66 साल की हैं और वह फिलहाल मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं। मूलरूप से हरियाणा के अंबाला कैंट की रहने वाली सुषमा स्वराज वकालत के पेशे से राजनीति में आई हैं। उनके पिता आरएसएस के प्रमुख सदस्य थे। सुषमा अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रह चुकी हैं।

 
कुशल वक्ता के रूप में पहचान रखने वाली सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वेल्लारी से चुनाव लड़ चुकी हैं, हालांकि यहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। संसद में दिए इनके भाषणों की हमेशा चर्चा होती है। सुषमा सभ्य शब्दों में विरोधियों पर तीखे हमले करती हैं। मौजूदा मोदी सरकार में भी सुषमा विदेश मंत्रालय जैसा अहम पद संभाल रही हैं।
 
इंदौर में सुषमा ने पत्रकारों के सामने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर बोला हमला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसान कर्ज माफी, स्वंय सहायता समूह संदस्यों की कर्जमाफी भ्रामक वादे हैं। जनता इसमें नहीं फसेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता के सामने कांग्रेस की भ्रामक राजनीति नहीं टिकने वाली है।
 
उन्होंने कहा, 'हमने देखा जनआर्शीवाद यात्रा में जनता शिवराज के लिए घंटों खड़ी रही। सुषमा ने शिवराज सरकार के संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना की तारीफ की। मुख्यमन्त्री सड़क योजना हमने जनता से किये वादे पूरे किए हैं। जनता ऐसी पार्टी को क्यों चुने, जिनके कार्यकाल में जनता बुनियादी सुविधा के मोहताज रही। हमने प्रवासी भारतीयों को सुरक्षा देने का काम किया। हमने परेशानी में फसे 2 लाख लोगों को देश लाने का काम किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS