ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राज्य
सपा-बसपा गठबंधन हो गया तो देश ही नहीं प्रदेश में भी नहीं रहेगी बीजपी सरकार: शिवपाल
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2018 4:59:04 PM
सपा-बसपा गठबंधन हो गया तो देश ही नहीं प्रदेश में भी नहीं रहेगी बीजपी सरकार: शिवपाल

आगरा। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शिवपाल का कहना था कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। देश और प्रदेश में महिला अपराध हो या फिर अन्य अपराध की घटनाएं हों, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। शिवपाल ने ये बातें आगरा में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कही। 

 
सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि अगर ये दोनों पार्टियां एक हो जाएंगी तो भाजपा की सरकार न तो यूपी में रहेगी और न ही देश में। दोनों जगह से बीजेपी सरकार हट जाएगी। सपा-बसपा गठबंधन पर बीजेपी को इसीलिए दिक्कत हो रही है।
 
शिवपाल ने कहा कि सपा सरकार में बदायूं की रेप की घटना को लेकर भाजपा ने सपा पर कड़े हमले किए थे। लेकिन जिस तरह से भाजपा के विधायक उन्नाव रेप मामले में जेल में है वह किसी से छिपा नहीं है। आए दिन प्रदेश में बलात्कार, हत्या और लूट जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। 
 
इस दौरान शिवपाल ने कहा कि चाहे यूपी की सरकार हो या फिर केंद्र की, हर मोर्चे पर विफल हुई है। जो भी वादे इन लोगों द्वारा किया गया था वो कोई भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस समय पूरे देश की जनता परेशान है। नोटबंदी और जीएसटी से भी जनता काफी परेशान है। इन लोगों ने तो 100 दिन में काला धन लाने की बात कही थी लेकिन अब तो भ्रष्टाचार और भी बढ़ गया है। लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 
 
शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने देश में लॉ एंड आर्डर ठीक करने और भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही थी लेकिन सब में फेल हो गए। 4 साल हो गए हैं अब इनसे कुछ नहीं होगा। 
 
यूपी में हो रहे एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार अपने इकबाल पर चलती है। बीजेपी सरकार का जनता के बीच कोई इकबाल ही नहीं है। थाने से लेकर तहसील तक कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS