राज्य
सपा ने उप्र की बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2019 3:20:02 PMलखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्यपाल राम नाईक से राजभवन में भेंट की। यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
अखिलेश पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के साथ राजभवन पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। अखिलेश यादव ने राज्यपाल से चर्चा भी की।
राज्यपाल से मुलाकात कर राजभवन से बाहर आए सपा अध्यक्ष ने मीडिया से कहा, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। आगरा में हुई घटना इसका हालिया उदाहरण है। कानून-व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।