ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह को मिली जिम्मेदारी
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2019 4:50:36 PM
यूपी भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया है। स्वतंत्र देव सिंह, इस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री हैं। वह अब डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय की जगह सूबे में पार्टी संगठन की कमान थामेंगे।

 
भाजपा ने यहां एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते यह भाजपा अध्यक्ष ने यह फैसला किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में स्वतंत्र देव सिंह मंत्री हैं। उनके पास परिवहन विभाग का स्वतंत्र प्रभार है।
 
उल्लेखनीय है कि सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में 13 फरवरी, 1964 को हुआ। उन्होंने बुंदेलखंड के जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाया औऱ यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद भाजपा की राजनीति में सक्रिय हुए और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद तक पहुंचे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS