ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राज्य
केजरीवाल का धरना समाप्त, 9 दिन से बैठे थे उपराज्यपाल आवास पर
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2018 7:00:46 PM
केजरीवाल का धरना समाप्त, 9 दिन से बैठे थे उपराज्यपाल आवास पर

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उपराज्यपाल के बीच नौ दिन से चल रहा गतिरोध मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उपराज्यपाल आवास पर धरना समाप्त करने के साथ खत्म हो गया। केजरीवाल तथा उनके तीन मंत्री आईएएस अधिकारियों की कथित हड़ताल और राशन आपूर्ति लोगों के घर पर करने के मुद्दों को लेकर 11 जून से राजनिवास पर धरने पर बैठे हुए थे। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी आज मंत्रियों द्वारा बुलाई गई बैठकों में शामिल हुए। इनमें कई मुद्दे सुलझा लिए गए हैं और बाकी भी जल्दी सुलझा लिए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और गोपाल रॉय राजनिवास से हट जाएंगे। राशन घर तक पहुंचाने का मुद्दा आम जनता के समक्ष ले जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धरना नहीं था और हम राजनिवास में उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिलकर आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म करने और घरो तक राशन आपूर्ति योजना को मंजूरी देने की अपनी मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी अधिकारियों के साथ कोई लड़ाई नहीं है। आज उन्हें कुछ संकेत दिए कि मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। यह एक अच्छी बात है।

 

गौरतलब है कि पिछले 11 जून से केजरीवाल ने अपने तीन मंत्रियों सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और रॉय के साथ धरना शुरू किया था। सोमवार (18 जून) भूख हड़ताल पर बैठे उप मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिसोदिया के मूत्र में कीटोन के स्तर में तेजी से वृद्धि के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था। सिसोदिया से पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की हालत भी खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आज अस्पताल से छु्ट्टी मिल गई।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS