राज्य
मध्यप्रदेश: राज्य सरकार ने किए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले
By Deshwani | Publish Date: 21/7/2018 7:04:29 PMभोपाल। चुनावी साल में मध्यप्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। एक के बाद एक सभी विभागों में तबादले किए जा रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर राज्य सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
इसके अलावा राज्य शासन ने 1994 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार शुक्ला को नवीन व नवकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव का दायित्व और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। संजय कुमार शुक्ला वर्तमान में मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के प्रबंध संचालक भी हैं। इसके अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संचालक श्रीमन शुक्ला को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।