राज्य
पश्चिम बंगाल: जलपाईगुडी के धूपगुडी कस्बे में एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2021 5:24:12 PMकोलकाता। पश्चिम बंगाल में जलपाईगुडी के धूपगुडी कस्बे में एक सडक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ औरतें और चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात पत्थरों से लदे ट्रक के एक कार से टकराने के बाद दो अन्य कारों पर पलटने से हुई। 17 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढाई-ढाई लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास-पचास हजार रूपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 25-25 हजार रूपये देने की भी घोषणा की है।