राज्य
पदमा शुक्ला हुई बागी, भाजपा का साथ छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2018 3:54:46 PMभोपाल। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखने वाली पदमा शुक्ला भाजपा से इस्तीफ़ा देकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। पदमा शुक्ला ने छिंदवाड़ा में पार्टी अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वे मध्य प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं गांधारी बनकर नहीं रह सकती। मेरे साथी परेशान थे। मैं जनता की भावनाओं का कद्र करते हुए उनके साथ हूं।'
इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि पदमा शुक्ला जी राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष थीं। इन्हें मंत्री पद का दर्जा था, वो अब भाजपा से कांग्रेस में आ गई हैं, उनका स्वागत है। पद्मा शुक्ला सच्चाई का साथ दे रही हैं। वहीं पदमा शुक्ला ने कहा कि गांधारी बनकर मैं रह सकती थी कि मैं पद लेकर बैठी रहूं औऱ मेरे साथी परेशान रहें, लेकिन जनता की भावनाओं का कद्र करते हुए मैंने सब छोड़ दिया है। मैं अब अपने साथियों के साथ खड़ी हूं।
गौरतलब है कि आज सुबह ही पदमा शुक्ला ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कयास लगाए जा रहे थे कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। पदमा शुक्ला को विजयराघवगढ़ से बीजेपी की कद्दावर नेता माना जाता था।