राज्य
नागरिकता संशोधन विधायक किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा: ममता बनर्जी
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2019 12:08:47 PMकोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि संसद द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किये जाने के बावजूद, किसी भी हालत में पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा।
सुश्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे धर्म के आधार पर लोगों का बंटवारा नहीं होने देंगी। वे आज पूर्वी मिदनापुर जिले के दीघा में मीडिया से बातचीत कर रही थीं। सुश्री बनर्जी, जो तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं ने कहा कि विधेयक के विरूद्ध उनकी पार्टी राज्यभर में विरोध प्रदर्शन करेगी।