राज्य
दुष्कर्म के दोषी आसाराम को अभी भी उनके अंधभक्त मान रहे पाक साफ, कर रहे हवन
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2018 3:28:40 PM गाजियाबाद। युवती से दुष्कर्म के दोषी आसाराम बापू को जोधपुर अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके बावजूद भी आसाराम के अंध भक्त अभी भी उन्हें पाक साफ मान रहे हैं। इतना ही नहीं उनके अनुयायी उनकी सलामती के लिए हवन आदि भी कर रहे हैं। गाजियाबाद स्थित आश्रम में आशाराम के अनुयायियों द्वारा हवन किया जा रहा।
क्या है आरोप?
आसाराम पर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का आरोप है जो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित उनके आश्रम में पढ़ाई कर रही थी वहीं आसाराम ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया है। पीड़िता ने आसाराम पर उसे जोधपुर के नजदीक मनाई इलाके में आश्रम में बुलाने और 15 अगस्त 2013 की रात उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था।