ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
दिल्ली: नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में किया कब्जा
By Deshwani | Publish Date: 3/3/2021 8:53:54 PM
दिल्ली: नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में किया कब्जा

न्यू दिल्ली। दिल्ली नगर निगम उपचनुाव में आम आदमी पार्टी ने चार वार्डों में जबकि कांग्रेस ने एक वार्ड में कब्जा किया है। आम आदमी पार्टी ने कल्याणपुरी, उत्तरी शालीमार बाग, त्रिलोकी पुरी और रोहिणी सी वार्डों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम की चौहान बांगर वार्ड पर जीत हासिल की। इन वार्डों पर रविवार को चुनाव कराए गए थे।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर मतदान किया है। 




उन्होंने कहा कि जनता 15 वर्षों से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से परेशान थे।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि पार्टी नतीजों पर विश्लेषण करेगी और अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्दी ही सुधार करेगी और 2022 के नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS