ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राज्य
दिग्‍व‍िजय भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2019 6:47:38 PM
दिग्‍व‍िजय भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, 30 साल से यहां जीत नहीं पाई है कांग्रेस

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भोपाल लोकसभा सीट से टिकट पक्का हो गया है। मौजूदा सीएम कमलनाथ ने आज इसके संकेत दिए। दिग्विजय 16 साल बाद चुनावी राजनीति में एंट्री कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 2003 में मप्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था। सत्ता गंवाने के बाद दिग्विजय ने 10 साल तक चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी। 2014 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश की किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। 

 
दरअसल, यह पासा मुख्यमंत्री कमलनाथ ने फेंका था। उन्होंने कहा था कि बड़े नेताओं को मुश्किल सीटों से लड़ना चाहिए। इसके बाद ही दिग्विजय कहीं से भी लड़ने को तैयार हो गए थे। उनके भोपाल और इंदौर से लड़ने की चर्चा शुरू हुई। हालांकि, दिग्विजय की रुचि इंदौर से ज्यादा भोपाल में थी। इंदौर में उनका कोई मददगार नहीं है। भाजपा सांसद सुमित्रा महाजन के रहते कैलाश विजयवर्गीय शांत रहें, यही एकमात्र मदद दिग्विजय की हो सकती थी। लेकिन इसकी भी अब उम्मीद नहीं है, क्योंकि विजयवर्गीय को भाजपा ने पश्चिम बंगाल भेज रखा है। भोपाल में मुस्लिम वोटर्स की ज्यादा तादाद दिग्विजय के लिए मददगार साबित हो सकती है। ये बात और है कि कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद उनके साथ घूमे तो दिक्कत भी हो सकती है।
 
दिग्विजय की जीत-हार के क्या मायने होंगे?
 
जीते तो : दिग्विजय के जीतने पर मध्यप्रदेश में उनके सबसे बड़े कांग्रेसी नेता होने की छवि और मजबूत होगी। एक बार फिर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व में उनका प्रभाव बढ़ेगा। इसके ये मायने होंगे कि वे कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी ज्यादा मजबूत स्थिति में होंेगे। 
 
हारे तो : 16 साल बाद चुनावी राजनीति में वापसी के बाद भी अगर दिग्विजय यह चुनाव हारते हैं तो कमलनाथ ही कांग्रेस के मप्र के नंबर-1 नेता बन जाएंगे। कमलनाथ सरकार और प्रदेश संगठन में दिग्विजय का दखल भी कम हाे जाएगा। साथ ही दिग्विजय चुनावी राजनीति के मामले में हाशिए पर जा सकते हैं। वैसे कमलनाथ को दोनों स्थितियों में फायदा है। दिग्विजय जीते तो दिल्ली चले जाएंगे, हारे तो घर बैठेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS