राज्य
तीन चरणों में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता: अखिलेश यादव
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2019 6:15:07 PMरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा देश को नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। तीसरे चरण में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। वे आज रामपुर में पूर्व मंत्री मो. आजम खान के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि भाजपा सरकार नोटबंदी कर सकती है तो यूपी की जनता वोट भाजपा के लिए वोटबंदी भी कर सकती है। भाजपा ने कहा था कि हम कालाधन वापस लायेंगे। एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। पहले चाय वाले बनकर आये आज चौकीदार बनकर आये हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार देश में महापरिवर्तन होने वाला है। भाजपा के लोग कहते हैं कि नया देश बनाना है। यह नये देश की बात कर रहे हैं। महागठबंधन कह रहा है नया प्रधानमंत्री बनने जा रहा है, तभी नया भारत बनेगा। किसी को अच्छे दिन दिखाई दिये हों तो कहो। सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पांच वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग को दुख पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया।